तमिलनाडु : महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा आज से
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ ने 'वेत्री पयनम' योजना का विस्तार किया है, जिसके अंतर्गत महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को राज्य की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। पहले यह योजना केवल आम सिटी बसों तक सीमित थी, लेकिन अब एक्सप्रेस और डीलक्स बसों को भी शामिल किया गया है।

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय गांधी जयंती पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा वाली 'वेत्री पयनम' योजना का विस्तार करेंगे। इसके माध्यम से ट्रांसजेंडर और महिलाएं राज्य में सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। पहले मुफ्त यात्रा की सुविधा सिर्फ आम सिटी बसों तक सीमित थी। हालांकि, बाद में सरकार ने योजना का विस्तार कर इसमें एक्सप्रेस, लिमिटेड स्टॉप सर्विस और डीलक्स बसों को भी शामिल करने की घोषणा की थी।

