मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने विरुधुनगर जिले में पटाखा बनाने के दौरान हुए धमाके में मारे गए दो लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को राहत राशि वितरित करने का निर्देश दिया है।

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने गुरुवार को विरुधुनगर जिले में पटाखा बनाने के दौरान हुए धमाके में मारे गए दो लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। वहीं, उन्होंने तत्काल राहत राशि वितरित करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। मृतकों में 41 वर्षीय बालमुरुगन और 66 वर्षीय अहमद इब्राहिम थे।


