तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का डीपफेक वीडियो फैलाने वाला गिरफ्तार
तमिलनाडु अपराध शाखा-सीआईडी ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बनाया गया फर्जी वीडियो तैयार कर ठगी करने के आरोप में राजस्थान के शायबू खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लोगों को आर्थिक मदद का लालच दिया था। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई।

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु अपराध शाखा-सीआईडी ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बनाया गया फर्जी वीडियो तैयार कर लोगों को ठगने के आरोप में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वीडियो के जरिए लोगों को आर्थिक मदद दिलाने का झांसा देता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ निवासी 28 वर्षीय शायबू खान के रूप में हुई है। विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे 12 सितंबर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, नियमित निगरानी के दौरान फेसबुक पर मुख्यमंत्री के चेहरे और आवाज की नकल करके बनाए गए कई वीडियो मिले।
इन वीडियो में हिंदी में आवाज लगाई गई थी और लोगों से आर्थिक सहायता पाने के लिए दिए गए व्हाट्सऐप नंबर पर संपर्क करने को कहा गया था। शिकायत मिलने के बाद अपराध शाखा के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने एक सितंबर को मामला दर्ज किया है।


