टीवीके ने दो सीटों पर पूर्व अन्नाद्रमुक विधायकों को उतारा
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
तमिलनाडु में 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने मदुरांतकम और धारापुरम की आरक्षित सीटों पर पूर्व अन्नाद्रमुक विधायकों को उतारा है। के. मरागाथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा चुनाव लड़ेंगे।

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु में छह अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम ने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने मदुरांतकम और धारापुरम की आरक्षित सीटों पर पूर्व अन्नाद्रमुक विधायकों को मैदान में उतारा है। टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। दोनों सीटों पर चुनाव धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय विजय गठबंधन के बैनर तले लड़ा जाएगा। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, मदुरांतकम अनुसूचित जाति सीट से पूर्व अन्नाद्रमुक विधायक और टीवीके की उप महासचिव के. मरागाथम कुमारवेल चुनाव लड़ेंगी। वहीं धारापुरम अनुसूचित जाति सीट से पूर्व अन्नाद्रमुक विधायक पी. सत्यबामा को उम्मीदवार बनाया गया है।
सत्यबामा फिलहाल टीवीके की तिरुप्पुर दक्षिण-पूर्व जिला सचिव हैं।

