Hindi NewsIndia Newstaliban says kashmir is bilateral issue of india and pakistan not going to interfere - India Hindi News
'नहीं देंगे दखल', कश्मीर पर तालिबान ने साफ किया स्टैंड, पाकिस्तान को लगेगा तगड़ा झटका

'नहीं देंगे दखल', कश्मीर पर तालिबान ने साफ किया स्टैंड, पाकिस्तान को लगेगा तगड़ा झटका

संक्षेप:

'कश्मीरी मुस्लिम के लिए आवाज उठाएंगे', तालिबान के प्रवक्ता के हवाले से मीडिया में आई यह बात सुर्खियों में रही। हालांकि, अब उसी प्रवक्ता ने दावा किया है कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया...

Sep 05, 2021 10:58 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

'कश्मीरी मुस्लिम के लिए आवाज उठाएंगे', तालिबान के प्रवक्ता के हवाले से मीडिया में आई यह बात सुर्खियों में रही। हालांकि, अब उसी प्रवक्ता ने दावा किया है कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने साफ किया कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के आपस का मामला है और उनका संगठन इसमें कोई दखल नहीं देगा। साथ ही यह भी दोहराया कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी दूसरे देश के खिलाफ नहीं किया जा सकता है। तालिबान के इस स्टैंड से पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगेगा जो अफगानिस्तान पर हाल ही में कब्जा जमाने वाले कट्टरपंथी गुट से मदद की उम्मीद लगाए बैठा है।

तालिबानी प्रवक्ता ने बीबीसी उर्दू की ओर से छापे गए अपने बयान को गलत बताया है। उन्होंने टीवी चैनल आजतक को फोन पर दिए इंटरव्यू में कहा कि कश्मीरी मुस्लिम पर उनकी बात को जिस तरह पेश किया गया, उससे वह भी हैरान हैं। सुहैल ने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि जिस तरह कहीं हिंदू या सिखों के खिलाफ होने वाले मानवाधिकार के हनन पर भारत अपनी बात रखती है, उसी तरह कहीं मुस्लिमों के खिलाफ इस तरह की बात होने पर हम अपना नजरिया रखेंगे। तालिबान के प्रवक्ता ने अफगानिस्तान में सिखों के पवित्र निशान साहिब को उतारे जाने की घटना का जिक्र करते हुए उदाहरण दिया।

सुहैल ने कहा, ''कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच मसला है और हम चाहते हैं कि दोनों शांतिपूर्वक आपस में सुलझाएं। मैंने बीबीसी से यह कहा था कि यदि अफगानिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन हो, हिंदू और सिखों के खिलाफ, जैसे झंडे का एक मसला था, कहा गया कि तालिबान ने झंडा हटा दिया, जबकि ऐसा नहीं था, मैंने कहा था कि इसी तरह मुस्लमानों के खिलाफ कहीं मानवाधिकार का उल्लंघन हो तो हम अपना नजरिया पेश करेंगे, यह सामान्य बात है। उन्होंने पता नहीं मेरी बात को कैसे पेश किया, मैं भी हैरान हो गया।''

सुहैल ने कहा, ''हम जो कहते हैं वही करते हैं। हमारा संगठन किसी देश में दखल नहीं देगा, बल्कि अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण पर फोकस करेगा। हम मानवाधिकार उल्लंघनों पर अपनी राय रखेंगे, इसका मतलब यह नहीं कि बंदूक उठाकर दखल देंगे।'' चीन में उइगर मुसलमानों के खिलाफ होने वाले अत्याचार को लेकर पूछे जाने पर सुहैल ने कहा, ''चीन हमारा पड़ोसी देश है। एक पड़ोसी देश के तौर पर वह चाहते हैं कि अफगानिस्तान का पुनर्निर्माण करना चाहता है। हम अपनी कूटनीतिक बैठकों में हम उनसे सभी मुद्दों पर बात करेंगे।''

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।