सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं में बिखेरा हुनर
सेवा संकल्प अभियान के तहत अफजलगढ़ के सेंट मेरिस स्कूल में विद्यालय स्तर की कला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 32 विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में अरीबा मंसूरी, समृद्धि चौधरी और प्रतीक कुमार ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में जारा सैफी आदि ने पुरस्कार जीते।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विकास खण्ड स्तरीय कला प्रदर्शनी तथा भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं ने जमकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अफजलगढ़ स्थित सेंट मेरिस स्कूल में आयोजित प्रतियोगिताओं में विकास खण्ड के यूपी बोर्ड तथा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 32 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने कला प्रदर्शनी में विकसित भारत 2047, फ्यूचर इंडिया विद रोबोटिक्स, सेवा के 24 वर्ष तथा विकसित भारत-शिक्षित भारत विषयों पर आकर्षक कला चित्र प्रस्तुत किए। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश तथा 2047 का विजन विषय पर प्रभावशाली तथा आकर्षक विचार प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक भाषण प्रतियोगिता (कक्षा 9-12) वर्ग में नैनीताल कॉन्वेंट स्कूल की अरीबा मंसूरी- प्रथम, लांबा कॉन्वेंट स्कूल की समृद्धि चौधरी-द्वितीय,पीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रतीक कुमार-तृतीय स्थान पर रहे। जबकि भिक्कावाला सेंट मैरी स्कूल की वंशिका जोशी व सादकपुर इंटर कॉलेज की आतिफा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। कला प्रतियोगिता (कक्षा 9-12) वर्ग में जारा सैफी ने प्रथम, मनसा रस्तोगी ने द्वितीय, शालिनी ने तृतीय तथा शैफाली चौहान व निशा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। (कक्षा 5-8) में सीरत-प्रथम, सनाया सिंह-द्वितीय, लालदीप सिंह-तृतीय स्थान पर रहे तथा मानवी रावत, अक्षिता व भावना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। चयनित विद्यार्थी 02 अक्टूबर को कल (आज) बिजनौर स्थित यूनिवर्सल एकेडमी में आयोजित जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में अफजलगढ़ विकास खण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर नोडल अधिकारी और अफजलगढ़ जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार प्रेमी तथा सेंट मैरी स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर रोज सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।


