बीएस नेगी महिला पालिटेक्निक की मेधावी छात्राओं का सम्मान
देहरादून में बीएस नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। विधायक सविता कपूर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को लगातार सीखने के लिए प्रेरित किया। इस वर्ष छात्राओं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, अधिकांश ने 80-95% अंक प्राप्त किए।
देहरादून। बीएस नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सत्र 2025-26 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कैंट विधायक ने कहा कि तकनीकी शिक्षा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत माध्यम बन रही है। उन्होंने छात्राओं से निरंतर सीखने और अपने कौशल को निखारने का आह्वान किया। संस्थान की प्राचार्य नमिता मामगई ने बताया कि इस वर्ष संस्थान का परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा। अधिकांश छात्राओं ने 80 से 95 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए हैं।
उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। संस्थान का उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ रोजगार के लिए भी तैयार करना है। कार्यक्रम में पार्षद नंदिनी शर्मा, क्लस्टर कोआर्डिनेटर डा. जागृति नवानी और संस्थान की गवर्निंग बाडी के सदस्य भी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Omprakash Satiशॉर्ट बायो : ओमप्रकाश सती पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में फारेस्ट, वाइल्डलाइफ, पाल्युशन एंड इनवायरमेंट, मार्केट, टेक और एजुकेशन से जुड़े समाचार लिख रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
ओमप्रकाश सती को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में फारेस्ट,वाइल्डलाइफ,एजुकेशन ,मार्केट एंड यूथस से जुड़े विषय पर काम कर रहे हैं।उनको फारेस्ट ,वाइल्डलाइफ और पोल्युशन से जुड़े विषयों का काफ़ी लंबा अनुभव है।
करियर का सफर
ओमप्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में अमर उजाला कॉम्पैक्ट से की थी। इसके बाद अमर उजाला में 2015 तक काम किया। 2015 से वे हिन्दुस्तान के प्रिंट और डिजिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी (पीसीएम)और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद उन्होंने पत्रकारिता की राह चुनी। वे लंबे समय तक क्राइम रिपोर्टिंग में भी रहे। जिस कारण हार्ड खबरों में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। एजुकेशन, वाइल्डलाइफ, पोल्युशन और इनवायरमेंट से जुड़े शोधों में उनकी रुचि और पकड़ है।
विशेषज्ञता
प्राइमरी एंड हायर एजुकेशन
इंडियन वाइल्डलाइफ एक्ट्स एंड लॉ
करियर विकल्प
हिमालयन वाइल्डलाइफ
ह्यूमन वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट
हिमालयन फ्लोरा एंड फोना


