ताइक्वांडो खिलाड़ियों को एएसपी ग्रामीण ने किया सम्मानित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आजमगढ़आजमगढ़ में पुलिस लाइन में शुरू किए गए ताइक्वांडो प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। 54 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित कलर बेल्ट परीक्षा में सफलता प्राप्त की। अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने उन्हें कलर बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि यह पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है।

आजमगढ़। पुलिस लाइन में लगभग दस माह पूर्व प्रारंभ्ज्ञ किए गए ताइक्वांडो प्रशिक्षण का परिणाम अब खिलाड़ियों की सफलता के रूप में सामने आने लगा है। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित कलर बेल्ट परीक्षा में सफल 54 खिलाड़ियों को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने सोमवार को पुलिस लाइन में कलर बेल्ट पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के बच्चों की यह उपलब्धि पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


