ट्रायल में शामिल होने मुजफ्फरपुर रवाना हुए ताइक्वांडो के खिलाड़ी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफशेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ी बिहार स्टेट ओलंपिक ट्रायल में भाग लेने मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए। यह ट्रायल 12 जुलाई को खेल भवन में होगा। संघ के सचिव विश्वजीत कुमार को चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रतिभागियों में मनीष राय, श्रुति सिंह और अन्य शामिल हैं।

ट्रायल में शामिल होने मुजफ्फरपुर रवाना हुए ताइक्वांडो के खिलाड़ी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार स्टेट ओलंपिक ट्रायल में भाग लेने के लिए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों का दल मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुआ। राज्य स्तरीय ट्रायल 12 जुलाई को खेल भवन, मुजफ्फरपुर में होगा। जिला ताइक्वांडो संघ के लिए गर्व का विषय है कि संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार को बिहार स्टेट ओलंपिक ट्रायल का चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया गया है। ट्रायल में मनीष राय, श्रुति सिंह, खुशबू कुमारी, गौरव कुमार, अभिजीत आनंद, निखिल कुमार, रवि शंकर, हर्ष कुमार, आशीष कुमार, हर्षवर्धन एवं रवि कुमार भाग लेंगे।
(शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


