भारत माता की सेवा व देश के लिए पदक जीतना हो लक्ष्य
महराजगंज में ताइक्वांडो की बेल्ट मिलने से खिलाड़ियों में देशभक्ति का जोश बढ़ा। आरएसएस के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने खिलाड़ियों से कहा कि उनका पहला लक्ष्य भारत माता की सेवा और देश के लिए पदक जीतना होना चाहिए।

महराजगंज, निज संवाददाता। ताइक्वांडो की बेल्ट मिली तो खिलाड़ियों के हौसले में देशभक्ति का जोश भी भर गया। रविवार को राम मनोहर लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क में प्रशिक्षण के दौरान आरएसएस के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने खिलाड़ियों से संवाद किया। पिछले माह आयोजित बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को बेल्ट वितरित कर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों का लक्ष्य
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि पहला लक्ष्य भारत माता की सेवा व देश के लिए पदक जीतना होना चाहिए। जिस तरह हम अपनी माता का सम्मान करते हैं, उसी तरह भारत माता के प्रति भी सम्मान व समर्पण की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जिस भी क्षेत्र में काम करें, उसमें देशभक्ति की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने ताइक्वांडो को खासकर बालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बहनों को आत्मरक्षा के लिए यह खेल अनिवार्य रूप से सीखना चाहिए। नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ता है और विपरीत परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने की क्षमता विकसित होती है।
सम्मानित खिलाड़ी
जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सहायक प्रशिक्षक सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी समेत अनिकेश चौरसिया, अव्यान यादव, ओजल यादव, आरोही आर्य, नाम्या त्रिपाठी, अंकुर सिंह, आत्रेय मिश्रा, श्रेष्ठ गुप्ता, अखंड प्रताप यादव, श्वेता सिंह, अधिश्री, अनुष्का सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, सान्वी पटेल, श्रीजय पटेल, दक्षित शक्ति पांडेय, अतुल्य शक्ति पांडेय, दिव्य जायसवाल, दिव्यांश गुप्ता, रूही गुप्ता, अनुनय गुप्ता, अधीश साहनी, अस्तित्व साहनी, अनुभूति साहनी, अरुज वत्स, अंशिका श्रीवास्तव, खुशी गुप्ता, अनुज विश्वकर्मा, स्वस्तिका शर्मा, अन्मेश प्रताप सिंह, प्रजन्य प्रताप सिंह, शिवांश देवराज मौजूद रहे।


