गुरुग्राम हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलीं दुखनी सोरेन

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

परिवारों से मिलीं महिला नेत्री दुखनी सोरेन 0 झारखंड सरकार से बकाया मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन जादूगोड़ा । संवाददाता गुरुग्राम में हुए दर्दनाक ह

गुरुग्राम हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलीं दुखनी सोरेन

जादूगोड़ा। गुरुग्राम में हुए दर्दनाक हादसे में जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत बोनगोड़ा गांव के प्रभावित परिवारों से महिला नेत्री दुखनी सोरेन ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवारों ने बताया कि हरियाणा सरकार एवं संबंधित कंपनी की ओर से मुआवजा मिलने के बावजूद झारखंड सरकार की ओर से अब तक घोषित बकाया सहायता राशि नहीं मिल सकी है। इस कारण उन्हें लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

दुखनी सोरेन ने परिवारों को आश्वस्त किया कि वे इस मामले को राज्य सरकार के समक्ष गंभीरता से उठाएंगी तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र बकाया मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगी। इस दौरान जेएलकेएम जिला महामंत्री बिमल महतो, शंकर भकत, कार्तिक सोरेन, संकर मुंडा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।