सदर में 10, रिम्स में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरती है। संदिग्ध मरीजों की निगरानी के लिए अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने त्वरित पहचान और उचित उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया। रांची सदर अस्पताल और रिम्स में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।

सदर में 10, रिम्स में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार

रांची, हिटी। झारखंड में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक चिकित्सक के संक्रमित होने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने व आइसोलेशन की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी व अनुमंडलीय अस्पतालों को मरीजों की त्वरित पहचान, जांच कर उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही रिम्स समेत सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और सदर अस्पतालों में अतिरिक्त 10 बेड सुरक्षित रखने को भी कहा है। पर्याप्त ऑक्सीजन, जरूरी दवाओं के साथ सभी सुविधाओं को पुख्ता रखने को कहा है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इन निर्देशों के बाद रांची सदर अस्पताल में 10, रिम्स में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है。

स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश यादव ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। उधर, रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में स्वाइन फ्लू और इन्फ्लुएंजा-ए के करीब 40 मरीज सामने आए हैं। हालांकि किसी में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं।

आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था

सदर में 10, रिम्स में 20 बेड का आइसोलेशन

संक्रमण से निपटने के लिए रांची सदर अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। रिम्स में 20 बेड की व्यवस्था की गई है। रांची सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने कहा, मरीजों की जांच और निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।

एच1एन1 संक्रमण के लक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एच1एन1 सांस संबंधी वायरल संक्रमण है और समय पर पहचान व उचित उपचार मिलने पर अधिकांश मरीज स्वस्थ हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

लक्षणों के प्रति सावधानी

इन लक्षणों को हल्के में न लें

बुखार, सर्दी, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द के अलावा सांस लेने में परेशानी, कमजोरी या हृदय की धड़कन तेज होने पर इसे हल्के में नहीं लें।

लोगों के लिए सलाह

भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें

लगातार हाथों की साफ-सफाई करते रहने की सलाह

फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर घर पर आराम करें

लक्षण दिखें तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें

अनुसंधान से संबंधित प्रश्न

स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के लक्षण क्या हैं?
बुखार, सर्दी, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, सांस लेने में परेशानी, कमजोरी या हृदय की धड़कन तेज होना।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसदर में 10, रिम्स में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार