स्वाइन फ्लू की दस्तक, लेकिन अस्पतालों में बचाव की तैयारी नदारद

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

रायबरेली में स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि के बाद भी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजाम सवालों के घेरे में हैं। स्वच्छता, मास्क का उपयोग और संक्रमित मरीजों को अलग रखने की शिकायतें उठ रही हैं। ओपीडी में खांसी-बुखार वाले मरीजों की स्क्रीनिंग में कमी है, जिससे संक्रमित रोगियों के बीच संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

स्वाइन फ्लू की दस्तक, लेकिन अस्पतालों में बचाव की तैयारी नदारद

रायबरेली संवाददाता। जिले में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा-एएचएन संक्रमण की दस्तक के बाद भी अस्पतालों में संक्रमण से बचाव के इंतजाम सवालों के घेरे में हैं। डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन में संक्रमित मरीज को अलग रखने, मास्क के इस्तेमाल, हाथों की स्वच्छता, पर्याप्त वेंटिलेशन और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क को सीमित करने के निर्देश हैं, लेकिन जिले के अस्पतालों में इन सावधानियों का पालन होता कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आने के बावजूद अस्पतालों में मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच संक्रमण से बचाव को लेकर पर्याप्त जागरूकता दिखाई नहीं दे रही है।

संक्रमित मरीज के साथ रहने वाले परिजन कई जगह बिना मास्क के ही संपर्क में आ रहे हैं। ओपीडी में भी खांसी-बुखार वाले मरीजों की अलग स्क्रीनिंग, भीड़ को नियंत्रित करने और संक्रमित के साथ संदिग्ध मरीजों को अन्य मरीजों से अलग रखने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जबकि विभाग की गाइड लाइन के अनुसार फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की स्वास्थ्य केंद्रों पर स्क्रीनिंग की जानी चाहिए और चिकित्सक की जांच के बाद मरीज को बीमारी की गंभीरता के आधार पर इलाज की अस्पताल में भर्ती की व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन यहां तो जिला अस्पताल में संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है बाकी अन्य अस्पतालों की व्यवस्था पर विभाग भी चुप्पी साधे हुए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वाइन फ्लू की दस्तक, लेकिन अस्पतालों में बचाव की तैयारी नदारद