स्वाइन फ्लू के अब तक लिए जा चुके 127 सैंपल
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी में स्वाइन फ्लू के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। अब तक 127 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीमारी से चार मरीजों की मौत भी हुई है।

हल्द्वानी। स्वाइन फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जिले में अब तक 127 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। पूरे कुमाऊं में अब तक 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें नैनीताल जिले के 11 मरीज शामिल हैं। शेष में पांच कुमाऊं के अन्य जिलों के हैं जबकि दो अन्य राज्यों के हैं। उन्होंने बताया कि कुमाऊं में अब तक स्वाइन फ्लू से चार मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों में दो मरीज नैनीताल जिले के, एक बागेश्वर और एक पिथौरागढ़ का मरीज शामिल था।
ये सभी मरीज पूर्व से ही अत्यंत गंभीर अवस्था में थे।


