बाहर से आने वाले फैला रहे संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग बेखबर

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बाहर से आने वाले फैला रहे संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग बेखबरबाहर से आने वाले फैला रहे संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग बेखबरबाहर से आने वाले फैला रहे संक्रमण, स्व

बाहर से आने वाले फैला रहे संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग बेखबर

बदायूं, संवाददाता। जिले में वायरल इंफेक्शन के साथ ही स्वाइन फ्लू फैल रहा है। स्वाइन फ्लू फैलने की हिस्ट्री स्वास्थ्य महकमा तब खोज रहा है जब सात संक्रमित सामने आने के बाद एक की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य महकमा ने यह दावा किया है कि अब तक सात संक्रमित जो मिले हैं उनमें तीन ऐसे लोग हैं जो बाहर रहकर काम-धंधा करते हैं। इन दिनों वह त्योहारी सीजन के चलते अपने-अपने घर आए और सतर्कता न होने की वजह से संक्रमण फैल गया। बाहर से उनके साथ आया संक्रमण अब जिले भर के लोगों को टेंशन दे रहा है। स्वाइन फ्लू के सात केस अब तक सामने आए जिसमें से एक की मौत हो गई और बाकी में दो स्वस्थ्य हुए और तीन का इलाज अभी चल रहा है।

स्वाइन फ्लू फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित संक्रमितों की हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि तीन संक्रमित ऐसे हैं जो दिल्ली और हरियाणा में रहकर काम धंधा करते हैं। स्वास्थ्य विभाग उनकी पूरी कुंडली खंगाल रहा है। संक्रामक रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. तहसीन का भी कहना है कि बाहर से आने वालों ने यहां संक्रमण फैलाया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाहर से आने वाले फैला रहे संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग बेखबर