अल्मोड़ा में नवजात सहित स्वाइन फ्लू के चार मामले

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा जिले में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चार मामलों की पुष्टि की है। लोगों को यात्रा और भीड़-भाड़ से बचने की सलाह दी गई है। सभी मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। जांचें जारी हैं, और संक्रमण के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।

अल्मोड़ा में नवजात सहित स्वाइन फ्लू के चार मामले

अल्मोड़ा। जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टी होने के बाद कुल चार मामले अब तक सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बाहर से यात्रा करके लौटे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग बीते महीने से अलर्ट पर चल रहा है। लगातार जांचों और निगरानी के बाद भी जिले में अब तक चार मामलों में एचवनएनवन(स्वाइन फ्लू) संक्रमण की पुष्टी हो चुकी है। सोमवार को भी मेडिकल कॉलेज में एक संदिग्ध व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक किसी भी मामले में गंभीर संक्रमण की स्थिति नहीं है और सभी मरीजों को इलाज और दवाई देने के बाद अस्पताल से छुट्टी देकर घर पर ही आइसोलेट रहने के लिए कहा गया है। विभाग का कहना है कि सभी मामलों में मरीज हाल ही में देहरादून और हरिद्वार जैसी जगहों से लौटे हैं。

स्वास्थ्य संबंधी सलाह

इसको देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने, बच्चों व बुजर्गों का विशेष ध्यान रखने और पहले से सामान्य फ्लू की दवाइयां ले रहे लोगों से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा विभाग ने स्वाइन फ्लू के लक्षण जैसे- बुखार, खांसी-जुखाम, बदन दर्द, थकान और सांस लेने में तकलीफ दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में सहायता लेने को कहा है।

जांच प्रक्रियाएं

25 से अधिक मामलों की हुई जांच

मेडिकल कॉलेज की माइक्रोलॉजी लैब में लगभग 25 संदिग्ध मामलों को जांच के लिए भेजा चुका है। अल्मोड़ा के साथ बागेश्वर व पिथौरागढ़ से भी संदिग्ध मामले यहीं भेजे जा रहें हैं। जिले में अब तक चार लोगों में संक्रमण की पुष्टी हो गई है और दस से अधिक मामलों में जांच प्रक्रिया चल रही है। सभी उपजिला चिकित्सालयों, सीएचसी और पीएचसी को कोई भी संदिग्ध मरीज के आने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने के आदेश दिए गए हैं।

जागरूकता

कोट---

स्वाइन फ्लू के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि किसी भी लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच कराएं और चिकित्सा परमर्श लेकर अपनी व परीवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

-डॉ़ कमलेश जोशी, जिला सर्विलांस अधिकारी अल्मोड़ा

सामान्य प्रश्न

✦स्वाइन फ्लू के लक्षण क्या हैं?−
स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं- बुखार, खांसी-जुखाम, बदन दर्द, थकान और सांस लेने में तकलीफ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअल्मोड़ा में नवजात सहित स्वाइन फ्लू के चार मामले