हाथरस में स्वाइन फ्लू की एंट्री, अंधेड़ में संक्रमण की पुष्टि
स्वाइन फ्लू: हाथरस में स्वाइन फ्लू की एंट्री, अंधेड़ में संक्रमण की पुष्टि हाथरस में स्वाइन फ्लू की एंट्री, अंधेड़ में संक्रमण की पुष्टि हाथरस में स्व

सिकंदराराऊ/हाथरस।कस्बा सिकंदराराऊ निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्ति का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। इधर, रविवार को संक्रमित व्यक्ति के मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। संदिग्ध मरीजों की डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू की जांच हेतु सैंपल लिए। देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ ही स्वाइन फ्लू (एच1,एन-1) संक्रमण पांव पसरता जा रहा है। अभीतक प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य महानगरों से स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब जिले में भी स्वाइन फ्लू (एच1,एन-1) संक्रमण की एंट्री हो गई है।
जिले के कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला सराय उमदा निवासी 50 वर्षीय यामीन पुत्र बूंद की 23 अगस्त से तबियत खराब चल रही थी। इस पर परिजनों उन्हें नजदीकी चिकित्सक को दिखाकर दवा दिलाई, लेकिन इसके बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर परिजन उन्हें इलाज के लिए पड़ोसी जिले अलीगढ़ के एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा उनकी स्वाइन फ्लू (एच1,एन-1) जांच कराई। जांच में यामीन के स्वाइन फ्लू (एच1,एन-1) संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने यामीन को वार्ड भर्ती कर इलाज शुरु कर दिया। जहां धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।


