झारखंड में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े, चतरा में सतर्कता के बीच राहत

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

झारखंड के चतरा जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क रहने की अपील की है। सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षा बरत रहे हैं, जैसे मास्क और गलब्स का उपयोग करना। संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं और जिले की स्थिति सामान्य है।

झारखंड में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े, चतरा में सतर्कता के बीच राहत

चतरा, प्रतिनिधि। झारखंड के विभिन्न हिस्सों में लगातार स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा) के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। हालांकि, चतरा जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से संक्रमित एक भी मरीज सामने नहीं आया है। जिले में फिलहाल स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।चतरा सदर अस्पताल में संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्यकर्मी और अन्य कर्मी सावधानी बरत रहे हैं। अस्पताल में कर्मियों को मास्क और हैंड ग्लव्स का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है।

मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए भी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि संक्रमण को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल ने बताया कि अस्पताल के सभी कर्मियों को मास्क और हैंड ग्लव्स पहनकर ही काम करने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल में संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है और इन्फ्लुएंजा वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बातचीत के दौरान निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों के माध्यम से फैल सकता है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी, मास्क का उपयोग, हाथों की स्वच्छता और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना जरूरी है। चतरा में अब तक कोई मामला नहीं मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझारखंड में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े, चतरा में सतर्कता के बीच राहत