तैराकी एवं ट्रायथलॉन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हुआ कड़ा मुकाबला
देवरिया में स्व. रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरण ताल में जनपदीय तैराकी एवं ट्रायथलॉन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक डॉ. त्रिपाठी ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की।

देवरिया, निज संवाददाता। स्व. रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरण ताल में गुरुवार को जनपदीय तैराकी एवं ट्रायथलॉन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन जिला तैराकी संघ एवं जिला ट्रायथलॉन संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। चैंपियनशिप में अंडर-9, 9-12, 12-14, 14-17 और ओपन वर्ग में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक तथा बटरफ्लाई स्पर्धाओं के कड़े मुकाबला हुआ।
मुख्य अतिथि और आयोजन की विशेषताएँ
आयोजन के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी व अध्यक्षता सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के जनरल मैनेजर नीलेश सिंह ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सिंह ने कहा कि खेल केवल मेडल जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का साहस देता है। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं, जो पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। संचालन एसोसिएशन के संरक्षक गोपाल कृष्ण सिंह ने किया। अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह, सेक्रेटरी देवानंद भारती, उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, तैराकी संघ के कोषाध्यक्ष संजीव दुबे, ट्रायथलॉन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रामेश्वर यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन में नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, जावेद, राज रोहित, निखिल, अंकित चतुर्वेदी, राजन पासवान, बैजनाथ कन्नौजिया, कृतिका, श्रेजल, हर्ष, सत्य प्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार सिंह आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अतिथियों द्वारा सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि इं. अम्बरेंद्र कुमार पाठक, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव कांत मिश्र, विकास शाही, डॉ. नेहा मिश्रा व डॉ. प्रवीन पाण्डेय उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का परिणाम
इस प्रकार रहा प्रतियोगिता का परिणाम
अंडर-9 आयु वर्ग में 25 मीटर फ्री स्टाइल बालक प्रथम- प्रखर सिंह, 25 मीटर बैक स्ट्रोक बालक प्रथम- सूर्यांश कन्नौजिया, 25 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक प्रथम- प्रखर सिंह, 25 मीटर बटरफ्लाई बालक प्रथम प्रखर सिंह, 25 मीटर फ्री स्टाइल बालिका प्रथम- नंदनी, 25 मीटर बैक स्ट्रोक बालिका प्रथम-नंदनी, हीट-1, प्रथम-अविका सिंह हीट-2, 25 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालिका प्रथम-नंदनी रही।
9-12 आयु वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल बालक प्रथम-अयान पांडेय, 50 मीटर बैक स्ट्रोक बालक प्रथम-धैर्य चौहान, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक प्रथम-अंश राज, 50 मीटर बटरफ्लाई बालक प्रथम-अयान पांडेय, 50 मीटर फ्री स्टाइल बालिका प्रथम- आराध्या, 50 मीटर बैक स्ट्रोक बालिका प्रथम-आराध्या, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालिका प्रथम- सौम्या मद्धेशिया रही। 12-14 आयु वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल बालक प्रथम- दिव्यांश चतुर्वेदी, 100 मीटर फ्री स्टाइल बालक प्रथम- दिव्यांश, 50 मीटर बैक स्ट्रोक बालक प्रथम- दिव्यांश चतुर्वेदी, 100 मीटर बैक स्ट्रोक बालक प्रथम- लकी शर्मा फाइनल-1, प्रथम- सूरज मिश्रा फाइनल-2, 50 मीटर बटरफ्लाई बालक प्रथम-रुद्र पांडेय 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक प्रथम- रुद्र पांडेय, बालिका वर्ग-सोनम कन्नौजिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई-तीनों ही स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्णिम सफलता प्राप्त की। इसके अलावा प्रतिभागी विजई हुए।


