एनएसएस में नेहरू कॉलेज को मिला तृतीय पुरस्कार
हिन्दुस्तान, कन्नौज
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वामी विवेकानंद पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। नेहरू कॉलेज, छिबरामऊ की एनएसएस इकाई को सामाजिक कार्यों के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तृतीय पुरस्कार मिला। पुरस्कार प्राप्त करने पर कॉलेज के सभी सदस्यों में खुशी की लहर दिखी।

छिबरामऊ, संवाददाता। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर स्वामी विवेकानंद पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इसमें नेहरू कॉलेज, छिबरामऊ, कन्नौज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को विश्वविद्यालय स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह सम्मान कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा किए गए सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार मिलने पर प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और एनएसएस स्वयंसेवकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज परिवार ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी सहयोगियों को बधाई दी।

