अयोध्या आएंगे ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, 17 जुलाई को होगा स्वागत समारोह
जोशी मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 17 जुलाई को अयोध्या आने वाले हैं। वे धर्मू का पुरवा में स्थित सागर पैलेस में आयोजित स्वागत और आशीर्वाद समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम में पादुका पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान शामिल हैं। स्वामी जी बस्ती के लिए अगली सुबह प्रस्थान करेंगे।
अयोध्या, संवाददाता। जोशी मठ स्थित ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनंत विभूषित स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आगामी 17 जुलाई को अयोध्या भ्रमण पर आ रहे हैं। वह जिले के धर्मू का पुरवा में निर्माणाधीन सागर पैलेस में आयोजित स्वागत एवं आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे। समारोह के संयोजक सागर पैलेस के संस्थापक लड्डू लाल यादव हैं। कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे आयोजित होगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों प्रदेश की सभी विधानसभाओं की यात्रा कर गौ रक्षा का संदेश दे रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्य एवं शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पाण्डेय ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रात्रि विश्राम समारोह स्थल पर ही करेंगे और अगले दिन 18 जुलाई को सुबह आठ बजे जनपद बस्ती के लिए प्रस्थान करेंगे।उन्होंने
बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। समारोह में स्वामी जी के आगमन के पश्चात पादुका पूजन, स्वागत समारोह सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शामिल किए गए हैं। समारोह स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या बस स्टेशन के पास स्थित है।


