स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित

फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता।स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डाक विभाग सिंहभूम मंडल में गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वच्छता शपथ, श्रमदान, पौधरोपण और सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।एक दिन, एक घंटे, एक साथ थीम के तहत मंडलीय कार्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यालय परिसर में 10 पौधे लगाए गए।

वहीं, सफाई मित्र : सुरक्षा एवं सम्मान शिविर के तहत परिसर में नियमित सफाई करने वाले चार सफाई मित्रों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह, उप डाक अधीक्षक गुड़िया कुमारी, डाक निरीक्षक (जन शिकायत) सुचित रंजन आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित