स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, जागरूकता रैली व वृक्षारोपण का आयोजन

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, जागरूकता रैली व वृक्षारोपण का आयोजन स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, जागरूकता रैली व वृक्षारोपण का आयोजन स्वच्छता पखवाड़ा का सम

स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, जागरूकता रैली व वृक्षारोपण का आयोजन

एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चिरा चास में राष्ट्रीय सेवा योजना व आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का शुक्रवार को समापन हुआ। पखवाड़े की शुरुआत वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुई थी, जिसका समापन स्वच्छता जागरूकता रैली के साथ किया गया। रैली के माध्यम से महाविद्यालय परिसर व आसपास की कॉलोनियों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह के नेतृत्व व अध्यक्ष अविनाश उत्कर्ष, पूजा उत्कर्ष व एचओडी संजीव कुमार के मार्गदर्शन में पोस्टर व बैनर के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। सचिव प्रमोद सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने की संस्कृति है।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, आसपास व सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जिम्मेदारी स्वयं निभानी चाहिए। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज व सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। एचओडी संजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। कार्यक्रम में प्राध्यापिकाएं कुमकुम कुमारी, रूपलता सिंह, दीपशिखा, भारती कुमारी, अनामिका कुमारी, प्राध्यापक प्रदीप विश्वकर्मा, अखिलेश कुमार, आईपी सिंह, नीलू कुमारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व बीएड व डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वच्छता पखवाड़ा का समापन, जागरूकता रैली व वृक्षारोपण का आयोजन