स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक संस्कार : रंजना सिंह
स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक : रंजना सिंहस्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक : रंजना सिंहस्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक : रंजना

गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े’ के तहत सेवा संकल्प अभियान चलाया गया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एड. रंजना सिंह के नेतृत्व में ग्राम लखावटी मिर्जापुर स्थित साईं मंदिर और खुर्जा नगर के सूरजमल जटिया अस्पताल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं व युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। मंदिर परिसर और खुर्जा नगर पालिका परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर एड. रंजना सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक संस्कार है। स्वस्थ और स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास साफ-सफाई रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी खुर्जा सुंदरपाल तेवतिया, नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, पालिका चेयरमैन अंजना सिंघल, भगवानदास सिंघल, उपांशु तिवारी, सुमित चौहान, देश दीपक राणा, प्रिंस पाठक आदि मौजूद रहे।


