अधिकारियों ने डीआरएम ऑफिस व रेल कॉलोनियों में की सफाई
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के 15वें दिन सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता का संदेश दिया और रेलवे कॉलोनियों व परिसरों में सफाई की गई। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक एवं कचरे को हटाने के लिए जागरूक किया गया।

धनबाद। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के 15वें दिन धनबाद रेल मंडल में सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में मंडल के अधिकारियों, रेल कर्मचारियों एवं स्वयं सेवकों ने डीआरएम कार्यालय धनबाद परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। वहीं डिवीजन के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और रेल परिसरों में भी सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इस दौरान प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाने, झाड़ियों की कटाई तथा रेल परिसरों को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।


