आईआईटी में चला सफाई अभियान
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में, स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत आईआईटी में विशेष सफाई गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने मिलकर क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट्स और स्टाफ क्लब के पास सफाई की। यह अभियान आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित करने और स्वच्छता को बनाए रखने पर केंद्रित था।

धनबाद। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत आईआईटी में बुधवार को विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां की गईं। इस कड़ी में संस्थान में क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट्स मैकेनिकल वर्कशॉप और स्टाफ क्लब के पास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, कर्मियों समेत सफाईकर्मियों ने सफाई की। साफ-सफाई के साथ आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित करने और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

