स्वच्छता में सहभाग स्वच्छ भारत विकसित भारत थीम पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर लगा

हिन्दुस्तान, चतरा
share

इटखोरी प्रखंड के पितीज उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छ भारत विकसित भारत थीम पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा सलाह दी गई। पंचायत सदस्य रूबी देवी ने जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात की।

स्वच्छता में सहभाग स्वच्छ भारत विकसित भारत थीम पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर लगा

इटखोरी, प्रतिनिधि। स्वच्छता में सहभाग स्वच्छ भारत विकसित भारत थीम पर आधारित इटखोरी प्रखंड के पितीज उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम अंतर्गत सभी सफाई मित्रों का पंचायत पीतीज के ग्राम पीतीज स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य जांच कराया गया । सभी सुरक्षा कर्मी का शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय गति जांच, हीमोग्लोबिन जांच कराया गया । जांचोपरांत आवश्यक दवा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा सलाह दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के अतिथि के तौर पर पंचायत समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि रूबी देवी उपस्थित थी ।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना और सफाई मित्रों के योगदान को सम्मानित करना उद्देश्य है । इस मौके पर जलसहिया रेखा देवी, गुड़िया, निक्की, संगीता, मंजू, सिया समेत अन्य उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वच्छता में सहभाग स्वच्छ भारत विकसित भारत थीम पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर लगा