स्वच्छता में सहभाग’ थीम पर चलेगा अभियान, जनभागीदारी बढ़ाने का निर्देश
लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने अभियान में आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने की बात की।

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के तहत निर्धारित थीम “स्वच्छता में सहभाग” को प्रभावी बनाने के लिए बुधवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन
जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान के सफल संचालन को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि इसमें आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा
उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों को धरातल पर प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। अभियान के दौरान स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के आयोजन, विभागों के बीच समन्वय, जनभागीदारी बढ़ाने तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।
सभी की भूमिका पर जोर
अधिकारियों को “स्वच्छता में सहभाग” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर लोगों को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकारी प्रयासों के साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी रूप से प्रभावी बनाया जा सकता है।
बैठक के प्रतिभागी
बैठक में अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निदेशक लेखा प्रशासन डीआरडीए-सह-सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता समिति, सभी वरीय उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

