जिस वार्ड की हवा साफ उसका होगा देश में नाम
वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की रैंकिंग सितंबर में जारी होनी है। नगर निगम ने तैयारी और आंतरिक सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। पहली बार शहर के साथ वार्डवार रैंकिंग भी जारी होगी। इसमें तीन सबसे स्वच्छ वायु वाले वार्डों का चयन किया जाएगा।

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की रैंकिंग सितंबर में जारी होनी है। इस महीने के अंत तक मानकों के तहत सर्वे करके भारत सरकार को रिपोर्ट भेजी जानी है। इसके मद्देनजर नगर निगम ने तैयारी और आंतरिक सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।
प्रथम वार्ड रैंकिंग
पहली बार शहर के साथ वार्डवार रैंकिंग भी जारी होगी। इसके लिए निगम प्रशासन तीन सबसे स्वच्छ वायु वाले तीन वार्डों की सूची भी बनाएगा। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत जारी होने वाली रैंकिंग में सड़क पर धूल, कचरे का पहाड़, गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करना, सड़कों पर गड्ढों की संख्या आदि आधारों पर रैंकिंग जारी होती है।
वार्डों का चयन
नगर निगम की ओर से तीन वार्डों का चयन करके उनके नाम राज्यस्तरीय एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कमेटी को भेजा जाएगा। इनमें से किसी एक वार्ड का चुनाव होगा। यह एक वार्ड देशभर के 130 शहरों के वार्डों से टक्कर लेगा।
जनसंख्या के हिसाब से वर्गीकरण
2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों को जनसंख्या के हिसाब से तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी 30 हजार से अधिक जनसंख्या वाले, दूसरी श्रेणी दस हजार से 30 हजार के बीच की आबादी वाले और तीसरी श्रेणी में दस हजार से कम जनसंख्या वाले वार्ड हैं। बनारस के वार्डों को दूसरी श्रेणी में रखा गया है।


