कूड़ाघरों के उड़ गए टिनशेड, कूड़ा गाड़ियां भी खराब

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

बरहनी विकास खंड के 52 ग्राम पंचायतों में बनाए गए हैं कूड़ा घर बरहनी विकास खंड के 52 ग्राम पंचायतों में बनाए गए हैं कूड़ा घर बरहनी विकास खंड के 52 ग्रा

कूड़ाघरों के उड़ गए टिनशेड, कूड़ा गाड़ियां भी खराब

धीना, हिन्दुस्तान संवाद। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत शहरों की तरह गांवों को भी साफ सुथरा रखना है। इसके लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। अभियान से लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते मिशन परवान नहीं चढ़ पा रहा है। हाल यह है कि बरहनी विकास खंड में बने कूड़ा घरों के निर्माण में मनमानी और निगरानी नहीं होने के कारण सभी बदहाल पड़े हुए हैं। कई कूड़ा घरों के टीन शेड तेज हवा से उड़ गए हैं। कूड़ाघरों के आसपास घास उगी है और कचरा डंप करने में उसका इस्तेमाल भी नहीं हो रहा है।

बरहनी विकास खंड के 52 ग्राम पंचायतों में कूड़ा घर बनाए गए है। इसका उद्देश्य घर-घर से कूड़ा उठाना और गांवों को साफ रखना था, लेकिन यह उद्देश्य सफल नहीं हो पा रहा है। कूड़ा उठाने के लिए 49 ई-रिक्शा खरीदने का लक्ष्य था। इसके तहत कुल 47 ई रिक्शा खरीदे गए। कागजों में 38 ई-रिक्शा गांवों में चल रहे हैं, लेकिन असलियत में ज्यादातर खराब पड़े हैं। हर ई-रिक्शा पर करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए। लाखों रुपए कूड़ा घरों पर भी खर्च हुए, पर गांवों की तस्वीर नहीं बदली। बरहनी के एडीओ पंचायत प्रेमचंद ने बताया कि तेज हवा से कूड़ा घरों के टीन शेड उड़ गए हैं। उनकी मरम्मत का काम चल रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकूड़ाघरों के उड़ गए टिनशेड, कूड़ा गाड़ियां भी खराब