दाखिला: एसवीएसयू में बीटेक-लीट दाखिले का दूसरा मौका

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (SVSU) ने बीटेक एवं बीटेक लेटरल एंट्री पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जुलाई कर दिया है। विद्यार्थियों को पहले आवेदन न करने की स्थिति में भी प्रवेश का मौका मिलेगा। मेरिट सूची 4 अगस्त को जारी होगी और काउंसलिंग 5 से 13 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

दाखिला: एसवीएसयू में बीटेक-लीट दाखिले का दूसरा मौका

फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीटेक और बीटेक लेटरल एंट्री (लीट) पाठ्यक्रमों में दाखिले का एक और अवसर दिया है, जिसके तहत छात्र 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही बीवॉक, डीवॉक और अन्य पाठ्यक्रमों में बची हुई सीटों पर भी उन विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सके थे। विश्वविद्यालय की ओर से पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई रखी गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

अब बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। इसकी मेरिट सूची 4 अगस्त को जारी होगी। प्रथम चरण की संस्थान स्तरीय फिजिकल काउंसलिंग 5 से 8 अगस्त तक और दूसरे चरण की काउंसलिंग 12 और 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। वहीं डिप्लोमा धारकों के लिए बीटेक लेटरल एंट्री (लीट) में आवेदन प्रक्रिया 24 से 30 जुलाई तक चलेगी। लीट की मेरिट सूची 6 अगस्त को जारी होगी। इसके बाद प्रथम चरण की फिजिकल काउंसलिंग 7 और 8 अगस्त को और दूसरे चरण की काउंसलिंग 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य कौशल आधारित शिक्षा को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्किल प्राप्त करने का इच्छुक कोई भी विद्यार्थी अवसर से वंचित न रहे, इसके लिए ओपन और ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं अकादमिक अधिष्ठाता प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि जिन पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त हैं, वहां भी योग्य विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय अपने सभी संसाधनों का उपयोग विद्यार्थियों की स्किलिंग के लिए कर रहा है। दाखिला निदेशक प्रो. ज्योति राणा ने कहा कि विद्यार्थी मैकेनिकल एंड स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (वीएलएसआई डिजाइन एवं टेक), कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (एआई एंड एमएल), साइबर सिक्योरिटी तथा कंप्यूटर इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों को 30 जुलाई शाम पांच बजे से पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक दाखिला वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि बीटेक के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों के लिए भी अलग से काउंसलिंग कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।