मारुति छह दिन उत्पादन, एक दिन रखरखाव करेगी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुजुकी मोटर ने भारत में अपने सप्लायकों से सप्ताह में एक दिन उत्पादन रोकने को कहा है। इस दिन का उपयोग मशीनों के रखरखाव के लिए होगा। कंपनी का लक्ष्य उत्पादन बढ़ाना और गुणवत्ता से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम करना है। मारुति सुजुकी 2030 तक उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है।

मारुति छह दिन उत्पादन, एक दिन रखरखाव करेगी

नई दिल्ली, एजेंसी। सुजुकी मोटर ने भारत में अपने आपूर्तिकर्ताओं से सप्ताह में एक दिन उत्पादन रोकने को कहा है। इस दिन का इस्तेमाल मशीनों के रखरखाव के लिए किया जाएगा। कंपनी का मकसद उत्पादन बढ़ाने के साथ मशीनों में खराबी, अचानक उत्पादन रुकने और गुणवत्ता से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम करना है। रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह पहली बार है कि सुजुकी ने भारत में अपने आपूर्तिकर्ताओं के लिए इस तरह का निर्देश दिया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब मारुति सुजुकी 2030 तक सालाना उत्पादन क्षमता करीब 24 लाख से बढ़ाकर 40 लाख कार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत को अपने प्रमुख विनिर्माण और निर्यात केंद्र के रूप में भी विकसित कर रही है。

निर्देश का पालन

सूत्रों के मुताबिक, अगस्त में सुजुकी मोटर के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने भारतीय सप्लायर्स से छह दिन के उत्पादन कार्यक्रम के हिसाब से क्षमता की योजना बनाने को कहा था। मारुति ने सप्लायर्स से साल के अंत तक यह घोषणा करने को भी कहा है कि उसके लिए कंपोनेंट बनाने वाली उत्पादन लाइनें सप्ताह के सातों दिन लगातार नहीं चलेंगी।

भविष्य की योजनाएं

सुजुकी सितंबर 2027 तक सप्लायर्स को रोज 20 घंटे और सप्ताह में छह दिन के संचालन मॉडल की ओर ले जाना चाहती है। यानी मशीनों को हर रात चार घंटे और सप्ताह में एक पूरा दिन रखरखाव के लिए मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सुजुकी मोटर ने अपने भारतीय सप्लायकों से क्या करने को कहा है?−
सुजुकी मोटर ने अपने सप्लायकों से सप्ताह में एक दिन उत्पादन रोकने को कहा है, जिसका उपयोग मशीनों के रखरखाव के लिए किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमारुति छह दिन उत्पादन, एक दिन रखरखाव करेगी