दुबौलिया का सुविका बाबू फिर से हुआ जलमग्न, बढ़ी दुश्वारियां
हिन्दुस्तान, बस्ती
बस्ती के सुविका बाबू गांव में सरयू नदी की बढ़ती जलस्तर के कारण गांव एक बार फिर जलमग्न हो गया है। निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, और वे मोटर बोट व नावों के जरिए यात्रा कर रहे हैं। फसलें भी प्रभावित हो रही हैं, और पशुपालकों को चारे की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

बस्ती। सरयू नदी बढ़ने के कारण एक फिर से सुविका बाबू गांव जलमग्न हो गया है। इस कारण यहां के निवासियों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। मोटर बोट व नाव के सहारे लोगों की दैनिक दिनचर्या चल रही है। आंशिक टेढवा, सतहा, बलुईया, भुवरिया, विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती, श्रीराम पुरवा, बरदियालोहार आदि गांव की तरफ पानी तेजी से फैल रहा है। माझा क्षेत्र की फसले पानी में फिर से डूब रही हैं। पशुपालकों के सामने पशु चारे का संकट एक बार फिर उत्पन्न हो गया है। सुविका गांव के स्कूली बच्चो को काफी परेशानी हो रही है। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक दो किलोमीटर के दाएरे में दबाव बना हुआ है।


