राजौरी में दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी में दो संदिग्ध आतंकवादियों की सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ, और सेना ने इलाके में तलाशी कार्य किया, जिसमें भंगई और हसप्लोट गांव शामिल हैं। भारी बारिश के बावजूद अभियान जारी है, और कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

 राजौरी में दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान

सीसीटीवी फुटेज में रात के समय सड़क पार करते दिखे संदिग्ध जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों का पता चलने के बाद इलाके के कुछ गांवों में मंगलवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आतंकवादी रविवार देर रात एक सड़क पार करते दिख रहे हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना ने इलाके में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम ने भंगई, हसप्लोट, कर्योटे, कोपरा टॉप और जंगल से सटे आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया है।

इलाके में भारी बारिश के बावजूद तलाशी अभियान जारी है और इसका दायरा भी बढ़ा दिया गया है।कई लोग हिरासत में : वहीं, अधिकारियों के अनुसार, एक अन्य अभियान के तहत सुरनकोट के सांगला और गुंथल गांवों में पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया। इस संबंध में खुफिया जानकारी मिली थी, इसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने डोडा जिले के गंडोह इलाके के चांटी गांव में आतंकवादी तालिब हुसैन मोची के घर की भी तलाशी ली। हालांकि, वहां से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।0 उसके अभी पाकिस्तान या पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से काम करने की आशंका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।