पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का मुकदमा, दोनों हिरासत में

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

बीसलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक रमाकान्त की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी रेनू मिश्रा और उसके प्रेमी शिवम शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि रेनू ने पति को चाय में जहर देकर हत्या की। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का मुकदमा, दोनों हिरासत में

बीसलपुर। बीसलपुर में युवक की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिणा को ने प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी के द्वारा चाय में जहर देकर पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर कोतवाली गेट पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस के मुताबिक कागजी कार्रवाई के लिए परियों को बुलाया गया था।

शादीशुदा जीवन में समस्याएं

बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां की एकता नगर कालोनी निवासी रमाकान्त व उसका भाई ब्रजगोपाल पुत्र रामनरायन अपने परिवार के साथ रहता है। बृजगोपाल व रमाकान्त के साथ बरेली मजदूरी का काम करने गया था। 18 जुलाई को शाम पांच बजे दोनों भाई काम करके घर वापस आये तो देखा कि रमाकान्त की पत्नी रेनू मिश्रा अपने कथित प्रेमी शिवम शुक्ला पुत्र नागेश शुक्ला निवासी ग्राम रौसर कोठी थाना व जिला शाहजहाँपुर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। यह देखकर दोनों भाई सन्न रह गये। जब रमाकान्त ने विरोध किया तो शिवम शुक्ला ने रमाकान्त की पिटाई शुरू कर दी और घर में रखा कीमती सामान तोड़ फोड़ कर नष्ट कर दिया। आरोप है कि उसने चाकू से रमाकान्त को जान से मारने की नीयत से वार किया लेकिन वह बच गया।

मौत का कारण और पुलिस की कार्रवाई

इसके बाद रमाकान्त की पत्नी रेनू मिश्रा ने 19 जुलाई को सुबह समय करीब 10 बजे रमाकान्त को चाय बनाकर दी किन्तु रमाकान्त ने चाय पीने से मना कर दिया जिस पर रेनू ने जबरदस्ती चाय रमाकान्त को पिला दी। कुछ ही देर में रमाकान्त की हालत खराब हो गयी तो रमाकान्त को सरकारी अस्पताल बीसलपुर में दिखाया किन्तु हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई बृजगोपाल की तहरीर शिवम शुक्ला व रेनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि मृतक रमाकान्त की पत्नी रेनू व प्रेमी शिवम शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

✦यह घटना कब हुई?−
यह घटना 18 जुलाई को हुई जब रमाकान्त और उसके भाई ने देखा कि रेनू अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का मुकदमा, दोनों हिरासत में