पचखरा में विवाहिता ने लगाई फांसी, हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचखरा गांव में सोमवार सुबह एक

पचखरा में विवाहिता ने लगाई फांसी, हत्या का आरोप

घूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचखरा गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किया तथा शव को कब्जे में ले लिया। पचखरा गांव निवासी सद्दाम का विवाह 25 वर्षीय मुस्कान से चार वर्ष पहले हुआ था। स्वजनों ने बताया कि सद्दाम वर्तमान में हिमांचल प्रदेश में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। रविवार की रात मुस्कान की पति से फोन पर वार्तालाप हुई और इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई।

सोमवार की सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिवारीजनों ने जोर जोर की आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। सद्दाम की पत्नी मुस्कान का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लल्लू सिंह और थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्कान की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुस्कान अपने पीछे दो छोटे बेटे समद और अहद को छोड़ गई। मां की मौत के बाद दोनों मासूमों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि ससुरालयों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए परिवारीजनों के दो लोगों को थाने लाया गया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें