दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

गांव नानपुर में महिला प्रियंका (25) की संदिग्ध मौत के बाद उसके भाई टीटू की तहरीर पर पुलिस ने पति मोंटी और अन्य पर कार्रवाई शुरू की है। प्रियंका का ससुराल में अचानक निधन हुआ, जिसके बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

क्षेत्र के गांव नानपुर में महिला की संदिग्ध मौत के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि जनपद मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के गांव गगौल निवासी टीटू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन प्रियंका (25) की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी मोंटी के साथ हुई थी। शादी के बाद प्रियंका के दो बच्चे हुए, जिनमें एक बेटी और एक बेटा शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, प्रियंका अपने ससुराल में रह रही थी।

प्रियंका के भाई टीटू ने बताया कि 30 अगस्त की देर रात मायके पक्ष के लोगों के पास प्रियंका के ससुराल से किसी व्यक्ति का फोन आया। फोन पर बताया गया कि प्रियंका को अचानक दौरा पड़ा है और उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग आनन-फानन में नानपुर पहुंचे। वहां प्रियंका संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने बताया कि प्रियंका की नाक से खून निकल रहा था, जिससे उन्हें उसकी मौत को लेकर संदेह हुआ। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रियंका की मौत सामान्य नहीं है और पति समेत ननद सरिता, ससुर सोमपाल समेत अन्य ससुरालियों ने उसकी हत्या की है। परिजनों ने पति मोंटी समेत उसके तीन परिजनों को घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले के प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज