महिला की संदिग्ध परिस्थित में मौत, जांच में जुटी पुलिस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पाकुड़अमड़ापाड़ा के जेटके टोला में एक महिला, मालोती मरांडी, की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह दो महीने पहले अपने दूसरे ससुराल से आई थी। परिवार ने घर में अकेले पाए जाने पर मौत को संदिग्ध बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के डुमरचिर पंचायत के जेटके टोला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका मालोती मरांडी (पिता परमे सोरेन, माता मरांगमय हेम्ब्रम) दो महीने पहले ही साहिबगंज के बेलबथान स्थित अपने दूसरे ससुराल से यहां जेटके टोला आई थी। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था और सुबह चारपाई पर उसका शव बरामद किया गया। परिजनों ने घर में अकेले पाकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की आशंका जताई है, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


