Firozabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Firozabad News: जसराना थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय गीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Firozabad News: जसराना थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायका पक्ष ने विषाक्त देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगला मचन निवासी 30 वर्षीय गीता देवी पत्नी अजय कुमार की शादी 10 साल पूर्व हुई थी। सोमवार दोपहर गीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर ससुरालीजन उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
मृतका अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र को रोते बिलखते हुए छोड़ गई है।सूचना मिलने पर गांव भादऊ निवासी मृतका के पिता राजेश कुमार अपने परिवार वालों के साथ पहुंच गए। उन्होंने पति सहित अन्य ससुराल वालों पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न करते थे। कई बार समझाने के बाद भी अपनी आदतों से बाज नहीं आए। थाना प्रभारी भगवंत सिंह गुर्जर का कहना है कि एक महिला की विषाक्त खाने से मौत हो गई है।


