संदिग्ध परिस्थि्तियों में महिला की मौत,हत्या का आरोप
अलीगढ़ में महिलाओं की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। ज्योति (31) बीमारी के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के बाद दम तोड़ गई। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया, जबकि रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी बताया गया है।

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के क्वार्सी बाईपास स्थित कयामपुर मोड के पास एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।क्वार्सी बाईपास स्थित क्यामपुर मोड निवासी सूरजपाल पेट्रोल पंप पर चौकीदारी करता है। रोजाना की तरह रविवार की रात पत्नी ज्योति (31) कमरे में सो रही थी। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे दीनदयाल अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
देर रात इलाज के दौरान ज्योति ने दम तोड़ दिया। उधर मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी से होना बताया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थि्तियों में महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई।


