सऊदी से हिन्दुस्तान आया शाहिद, पुलिस कर सकती है पूछताछ

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

नवादा के दर्जी टोले में एक महिला व उसकी दो बेटियों की संदिग्ध मौत का अब तक पूरा खुलासा नहीं हो सका है। मृतका निदा खातून के पति मो. शाहिद हाल ही में सऊदी अरब से लौटे हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में शाहिद, सास और ससुर पर आरोप हैं।

सऊदी से हिन्दुस्तान आया शाहिद, पुलिस कर सकती है पूछताछ

नवादा के दर्जी टोले में एक महिला व उसकी दो बेटियों की संदिग्ध मौत का अब तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है। इस बीच मृतका निदा खातून के पति मो. शाहिद के देश में पहुंचने की खबर मिली है। सूत्रों द्वारा इस बात की पुष्टि की गयी है कि शाहिद हाल ही में सऊदी अरब से हिन्दुस्तान पहुंच चुका है। हालांकि वह अभी तक नवादा नहीं पहुंचा है। पुलिस इस घटना के खुलासे के लिए शाहिद से पूछताछ कर सकती है। हालांकि शाहिद को भी इस मामले में आरोपित बनाया गया है। परंतु घटना के वक्त उसके विदेश में रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं है। उसके विरुद्ध प्रताड़ना का भी अब तक कोई साक्ष्य पुलिस के पास नहीं मिला है। निदा की लिखी हुई डायरी में उसके सास व ससुर द्वारा उसे प्रताड़ित किये जाने का जिक्र अवश्य है। शाहिद से उसकी शिकायत उसे समय नहीं देने की थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट

नहीं मिली है अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परंतु ताजा जानकारी मिलने तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना जतायी जा रही है। पुलिस अब तक हत्या अथवा आत्महत्या की आशंकाओं के बीच अनुसंधान कर रही है। वैज्ञानिक अनुसंधान की भी मामले में मदद ली जा रही है। मामला बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी टोला में स्थित एक मकान के बंद कमरे में मिले महिला व उसकी दो बच्चियों के शवों से जुड़ा है। मृतका निदा खातून मो. शाहिद की पत्नी थी। इस मामले में मृतका के दादा गयाजी के मो. चिराग खान के आवेदन पर दर्ज कांड संख्या-88/26 में सास,ससुर व पति पर हत्या व दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप हैं। इस मामले में पुलिस सास व ससुर को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

अधिकतर प्रश्न

✦इस मामले का मुख्य आरोपी कौन है?−
इस मामले में मुख्य आरोपी मो. शाहिद है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसऊदी से हिन्दुस्तान आया शाहिद, पुलिस कर सकती है पूछताछ