नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत
नरकटियागंज के सतवरिया गांव में प्रेम विवाह करने वाली 19 वर्षीय नवविवाहिता गजाला खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटकते मिला। पति और देवर के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है।

नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के सतवरिया गांव में ढाई महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह सतवरिया के रिजवान अंसारी की पत्नी गजाला खातून (19) थी। बताया जाता है कि गजाला खातून और रिजवान अंसारी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने करीब ढाई महीने पहले ही निकाह किया था। निकाह के बाद दोनों सतवरिया गांव में साथ रह रहे थे। बुधवार को बाइक की चाबी नहीं देने पर पति-देवर नबी आलम के विवाद हुआ। बाद में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष स्वयं घटनास्थल पर सदलबल पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी।थानाध्यक्ष
मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।घटना की एफएसएल टीम ने भी जांच की। पुलिस हर पहलू की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि विवाहिता के पति व ससुर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते है।घर पर सास घुना खातून व देवर नबी आलम ही रहता है।


