संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, करंट लगाकर हत्या का आरोप
शाहाबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतियापुर में सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क

शाहाबाद। ग्राम दौलतियापुर में सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। ग्राम दौलतियापुर निवासी कनेश की पत्नी रामगुनी (26) सोमवार को अपने कमरे में मृत अवस्था में मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि रामगुनी की करंट लगाकर हत्या की गई है। मामले को हादसे का रूप दिया गया है।
उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


