विवाहिता की मौत, सीएचसी में शव छोड़कर ससुरालीजन फरार

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

गांव मोहम्मदपुर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। ससुराल वाले शव को अस्पताल छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और जांच जारी है।

विवाहिता की मौत, सीएचसी में शव छोड़कर ससुरालीजन फरार

जसराना थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष के लोग शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना में छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना जसराना के गांव खडीत मिलावली निवासी महेश चंद्र की पुत्री डॉली की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व मोहम्मदपुर निवासी सुमित के साथ हुई थी। मृतका के मौसेरे भाई विशाल यादव ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले डॉली को अक्सर प्रताड़ित करते थे।

हाल ही में रक्षाबंधन के त्योहार पर डॉली का भाई श्याम उसे मायके ले जाने के लिए आया था, लेकिन पति सुमित ने उसे भेजने से साफ मना कर दिया। इस पर विवाद भी हुआ।रविवार को मायके पक्ष को सूचना मिली कि डॉली की मौत हो गई है। जब परिजन मोहम्मदपुर गांव पहुंचे, तो घर पर कोई नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद जब मायके वाले सीएचसी जसराना पहुंचे, तो वहां डॉली का शव लावारिस हालत में रखा हुआ था और ससुराल पक्ष के सभी लोग अस्पताल से भाग चुके थे। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि डॉली की गला दबाकर या फंदे से लटकाकर हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने के लिए उसे अस्पताल लाया गया था। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही जसराना थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविवाहिता की मौत, सीएचसी में शव छोड़कर ससुरालीजन फरार