नेवाजगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
चांदा के नेवाजगढ़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका पूजा सिंह की पहचान हुई। मायके वालों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।

चांदा, संवाददाता । स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगढ़ गांव में बुधवार शाम एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतक की पहचान पूजा सिंह पत्नी आदर्श सिंह निवासी नेवाजगढ़ थाना चांदा जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई। मायके वालों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी । इसके बाद चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुचकर जांच की। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। गुरूवार को दोनों पक्षों के परिजन शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गये।
बता दें कि विवाहिता महिला का एक वर्ष करीब पूर्व विवाह हुआ था। मृतक पूजा सिंह का मायका ग्राम रोही जनपद भदोही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा राजकुमार वर्मा ने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।


