दो मंजिला मकान में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
गांव चन्यसौरा में एक विवाहिता सुशीला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुशीला का पति गोवा में काम करता है और उसने कुछ दिन पहले घर लौटने के बाद यह घटना होने से पहले अपने ससुर का भी स्वागत किया था। जांच जारी है।

सांडी। गांव चन्यसौरा में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में दो मंजिला मकान की छत पर लगे कुंडे से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। गांव निवासी राजीव की शादी करीब 10 साल पहले मल्लावां थानाक्षेत्र के साईपुर गांव निवासी सुशीला से हुई थी। दंपति का एक तीन वर्षीय बच्चा है। ग्रामीणों के मुताबिक, राजीव गोवा में ठेकेदारी करता है और शुक्रवार को ही घर लौटा था। शनिवार को सुशीला के पिता विशंभर भी बेटी से मिलने आए थे और कुछ देर बाद वापस अपने घर चले गए।
देर शाम जब सुशीला काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव मकान की दूसरी मंजिल पर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


