पति, सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

रामनगर थाना के अमौली कीरतपुर गांव में 16 जून को एक विवाहिता रूमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति, सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। रामनगर थाना के अमौली कीरतपुर गांव में मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता मौत के मामले में मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 16 जून की शाम को हुई घटना: अमौली कीरतपुर गांव निवासी नीरज की पत्नी रूमा (20) की मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। लोगों ने विवाहिता द्वारा फंदा लगाए जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव जमीन पर पड़ा था।पिता

की तहरीर पर केस दर्ज: रूमा की मौत की सूचना पर उसके पिता बालकराम पुत्र संतराम निवासी ग्राम घूसेपुर मजरे दसवंतपुर थाना मोहम्मदपुर खाला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपनी पुत्री रूमा का विवाह नीरज के साथ किया था। शादी के बाद से ही परिवारीजन उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पति नीरज शराब पीकर आता और बाइक की डिमांड करता। इसके लिए उसे मारता पीटता भी था। साथ ही हत्या की भी धमकी देता था। इनका आरोप है कि 16 जून की शाम को पति नीरज, सास निर्मला, ससुर केशव, ननद सुनीता समेत पांच लोगों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना के प्रभारी इस्पेक्टर अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पति, सास-ससुर व ननद आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपति, सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज