ससुराल आए व्यक्ति का शव पेड़ पर लटकता मिला

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया के पुखुरिया गांव में एक नीम के पेड़ से लटकी हुई संदिग्ध मौत की लाश मिली। मृतक की पहचान धालभूमगढ़ के श्रीमत हांसदा के रूप में हुई है। मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ससुराल आए व्यक्ति का शव पेड़ पर लटकता मिला

चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित पुखुरिया गांव में गुरुवार को एक नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलती एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। मृतक की पहचान धालभूमगढ़ प्रखंड के नलदोहा गांव के श्रीमत हांसदा 45 के रूप में हुई है। श्रीमत हांसदा पुखुरिया गांव में अपने ससुराल आया था। मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक शरीर पर चोट के निशान थे। लाश पेड़ की ऊंची डाली से रस्सी से झूल रही थी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और लाश को फंदे से उतरवाया। थाना प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsससुराल आए व्यक्ति का शव पेड़ पर लटकता मिला