बीकानेर से लौट रहे कन्नौज के युवक की मौत
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
इटावा में कन्नौज के रहने वाले बादाम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव इटावा रोडवेज बस स्टैंड पर मिला। परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई है। बदाम सिंह बीकानेर से काम करके लौट रहे थे और हाल ही में बीमार होने की बात उन्होंने अपने बेटे को बताई थी।

इटावा। बीकानेर से नौकरी करके कन्नौज लौट रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव इटावा रोडवेज बस स्टैंड पर पड़ा मिला। मृतक के बेटे ने पिता के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के मऊ ढींगरा गांव निवासी 50 साल के बादाम सिंह छह दिन पहले मजदूरी करने के लिए बीकानेर गए थे। शनिवार सुबह पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि बादाम सिंह का शव इटावा रोडवेज बस स्टैंड पर मिला है। बादाम सिंह के बड़े बेटे सुनील ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पिता ने फोन कर बताया था कि उन्हें बुखार आ रहा है।
इस पर सुनील ने रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लौटने के लिए कहा था। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है।


