डेढ़ माह बाद भी नहीं सुलझी आईपीएस की मां की मौत की गुत्थी

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

दुलहूपुर, मालीपुर थाना क्षेत्र के रुढ़ा गांव में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 92 वर्षीय मां इंद्रिरा मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन अब तक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेंगे।

डेढ़ माह बाद भी नहीं सुलझी आईपीएस की मां की मौत की  गुत्थी

दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के रुढ़ा गांव में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रिरा मिश्रा 92 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला डेढ़ माह से अधिक समय बाद भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। घर के भीतर हुई मौत और मृतका के शरीर से जेवरात गायब मिलने के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस कई दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। कॉल डिटेल समेत कई अहम पहलुओं को भी खंगाला गया, लेकिन अब तक ऐसा कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है, जिससे घटना का राज खुल सके। आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है कि उनकी मां की मौत की निष्पक्ष तरीके से जांच होगी।

घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद से लगातार पूछताछ, संदिग्धों की पड़ताल और उपलब्ध साक्ष्यों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बावजूद इसके मौत के कारण और जेवरात गायब होने की कड़ी अभी तक जुड़ नहीं सकी है। मामला आईपीएस अधिकारी की मां से जुड़ा होने के कारण शुरू से ही चर्चा में रहा है। हालांकि आशुतोष मिश्रा ने पुलिस और कानून पर भरोसा जताते हुए स्पष्ट कहा है कि जांच निष्पक्ष हो और किसी निर्दोष को बेवजह परेशान न किया जाए। मामले में तरह -तरह की चर्चा है। मालीपुर थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडेढ़ माह बाद भी नहीं सुलझी आईपीएस की मां की मौत की गुत्थी